लातेहार, अप्रैल 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में रेलवे रनिंग स्टाफ और एकता मंच की ओर से शनिवार को दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेलवे क्लब के सचिव सुनील सिंह और एके यादव के द्वारा फीता काट कर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। पलामू जिले के ब्यास अंकु राय और ब्यास गुड्डू दुबे के बीच दुगोला संग्राम का शानदार मुकाबला हुआ। दोनो ब्यास ने एक से एक बढ़कर भोजपुरी गीत प्रस्तुत किये । महिला कलाकारों के नृत्य ने समा बांध दिया । ब्यासो के गीतों पर रातभर श्रोता झूमते रहे। उन ब्यासो ने अपने बेहतर गीतों से खूब वाहवाही बटोरी। आयोजक समिति के द्वारा दोनो ब्यासो को अंत मे पुरस्कृत किया गया। दुगोला कार्यक्रम में सैकड़ो श्रोता शामिल थे। इसे सफल बनाने में रनिंग स्टाफ ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...