लातेहार, फरवरी 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी की कई नालियां जर्जर हो गई है। नालियां कई जगह टूट गई है। वह इतनी जर्जर हो गई है,कि ठीक ढंग से पानी नही बह पाता है। रेलवे क्वॉर्टरों के पास हमेशा नाली का दूषित पानी जमा हो जाता है। इससे रेलकर्मियों में बीमारी फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। कई रेल कर्मियो ने बताया कि कॉलोनी में जितनी नालियां हैं कुछ जगह छोड़ कर ज्यादातर टूटी हुई है। उसकी ठीक ढंग मरम्मती नही कराई जाती है। कोई कोई नालियां ऐसी है कि उसका रिपेयर कराना भी जरूरी नही समझा जाता है। गंदगी से नालियां बजबजाती रहती है। उसका दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। कई बार टूटी नालियों की तरफ सम्बन्धित आधिकारियो का ध्यान दिलाया गया, लेकिन इसे गम्भीरता से नही लिया जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे नालियों को ही ठीक रखने की ज्यादा कवायद हो...