लातेहार, अप्रैल 16 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल के कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में सबसे पहले प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपुल कुमार पांडे नें रक्तदान किया और अन्य लोगो को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बीडीओ ने लोगो से रक्तदान करने की अपील की। कहा कि रक्तदान महादान है। इससे कई लोगो की जान बच सकती है। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में 17 अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...