लातेहार, अप्रैल 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव मनाने को लेकर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन ने की। इसमे श्यामली शर्मा को बरवाडीह प्रखंड के मातृशक्ति की संयोजिका और अर्चना कुमारी को दुर्गा वाहिनी की संयोजिका बनाया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन ने सीता नवमी उत्सव मनाने को लेकर बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी । जिला संगठन मंत्री संजय तिवारी ने संगठन विस्तार के बारे में बताया। मौके पर जसमनी, रंजू देवी, प्रियंका देवी, लालती देवी, रिंकी देवी आदि कई महिलाएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.