लातेहार, मार्च 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी लव कुमार दुबे मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके उपरांत जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को भा...