बरवाडीह में बिना चालान के उठाव हो रहे बालू, जांच नही
लातेहार, मई 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के नदी घाटों से कुछ कारोबारियों के द्वारा ट्रैक्टरों से बिना चालान रसीद के उठाव करने की सूचना मिली है। ट्रैक्टरों से लाये जा रहे बालू के चालान रसीद की जांच नही की जा रही है। जांच से बिना चालान रसीद के बालू उठाव का मामला भी सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार खुरा के बिचला बधार कोयल नदी और करकटिया कोयल नदी घाट से लुक छिप कर कुछ कारोबारी बालू का उठाव बिना चालान रसीद के कर रहे हैं। लगभग 20 से 25 ट्रैक्टर रोज बालू बिना चालान रसीद के उठाव होने की सूचना मिल रही है। यह भी बताया जा रहा है कुछ कारोबारी हैं जो एक चालान रसीद से कई ट्रैक्टर बालू का उठाव कर बेचते हैं। खुरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कारोबारी हैं, जो बिना चालान रसीद के लुक छिप कर नदी से बालू उठाव करते हैं। वैसे कारोबारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.