लातेहार, अप्रैल 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। घण्टो बिजली गुल रहने से लोग इस भीषण गर्मी में बेहाल हो गए हैं। लोगो मे बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार को भी कई घण्टे तक बिजली गुल रही । विद्युत विभाग के द्वारा कहा गया कि कम पावर के बीच ग्रिड से ही घण्टो बिजली आपूर्ति बंद की गई। उसकी वजह नही बताई गई। बिजली विभाग को जमकर कोसते लोग दिख रहे हैं। बताया जाता है कि करीब छह मेगावाट की जगह सिर्फ डेढ़ मेगावाट बिजली सप्लाई की जा रही है। घण्टो लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी लोगो का कहना है कि एक तो ऐसे ही लोड शेडिंग कर लोगो को परेशान किया जा रहा है ऊपर से ग्रिड से कई - कई घण्टे तक बिजली आपूर्ति बंद करने लोग त्र...