बरवाडीह में बारिश नहीं होने से किसान चिंतित
लातेहार, जून 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बारिश नही होने से किसान चिंतित दिख रहे हैं। खेती को लेकर वह काफी परेशान भी हैं। शुरू में बारिश होते ही कुछ किसान खेत की जोताई में लग गए थे, लेकिन एकाएक बारिश थम जाने से पूरी तरह खेत को तैयार किसान नही कर पाए हैं। सुरेश यादव, अशरफी यादव, अयोध्या यादव आदि किसानों ने बताया कि आद्रा नक्षत्र भी शुरू हो गया है। इसमें धान के बिहन और मकई की बोआई शुरू हो जाती है। मान्यता है कि आद्रा में मकई बोआई और धान का बिहन करने से अच्छी फसल की संभावना रहती है,लेकिन बारिश के अभाव में ज्यादातर किसान मकई बोआई और धान बिहन शुरू नही कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News रोहिणी के बाद मृगशिरा ने भी रुलाया, किसानों की बढ़ी चिंता किसानों ने कहा कि आकाश में बादल उमड़ घुमड़ रहे हैं,लेकिन बारिश होने का नाम नही ले रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.