लातेहार, फरवरी 12 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरवाडीह-कुटमु मुख्य सड़क पर गुरुवार को डोरामी के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में हूंटार के मन्टू,आशीष,छोटू और बरवाडीह के बिगन बताया जाता है। घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया गया। उनमे तीन घायल को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमआरएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हूंटार के उक्त युवक बाइक से दुबियाखांड मेला देखने जा रहे थे। सामने से आ रही एक वाहन को साइड देने की कोशिश में दोनो बाइक की टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...