लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गुरुवार को नव वर्ष पर मौसम काफी सुहाना रहा। लोगो को नव वर्ष की खुशियां मनाने में मौसम ने अच्छा साथ दिया। सुबह से ही मौसम साफ था। धूप निकल गई थी। ठंड भी कम थी। लोग दिनभर पिकनिक का मजा लेते रहे। वहीं कई लोगो को घर मे भी नव वर्ष का जश्न मनाने में कोई परेशानी नही हुई। दो दिन पहले कोहरा के कारण लोग नव वर्ष पर मौसम को लेकर थोड़ा सशंकित थे। मानो मौसम ने भी नव वर्ष की शुरुआत ठीक ढंग से करने में लोगो का साथ दिया है। पिकनिक मनाने में मौसम को लेकर कोई परेशानी लोगो को नही हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...