लातेहार, अप्रैल 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह से गुजरने वाली अप गोमो- चोपन पैसेंजर मंगलवार को दो घंटे से अधिक विलंब बरवाडीह पहुंची। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एके द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन के बरवाडीह में दिन के 12:35 बजे गोमो से आने का समय निर्धारित है, लेकिन ट्रेन दो घंटे विलंब से पहुंची। मालूम हो कि हाजीपुर के रेलवे जीएम ने निरीक्षण के दौरान विलम्ब से पैसेंजर ट्रेनों के चलने पर नाराजगी जताई थी और निर्धारित समय पर ट्रेनों को चलाने का आदेश रेल अधिकारियों को दिया था। यह भी पढ़ें- टाटानगर में लेट से आई 8 से ज्यादा ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...