लातेहार, जनवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मंगरा रेल मार्ग पर मंगरा के पास खम्भा संख्या 262/ 28-30 के निकट शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे अप मालगाड़ी की चपेट में आकर सरिता देवी घायल हो गई। वहीं उसके करीब दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। स्थिति गम्भीर रहने पर डॉक्टर ने उसे एमआरएमसीएच अस्पताल डालटनगंज रेफर कर दिया है। महिला मंगरा पार्ट के भरत यादव की पत्नी है। बताया जाता है कि सरिता देवी अपने उस बच्चे को गोद मे लेकर लाइन तरफ चली गई थी, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में वह बच्चे सहित आ गई। रेलवे लाइन से बच्चे के शव को आनन - फानन में घर ले जाया गया। सरिता की शादी लगभग तीन साल पहले मंगरा पार्ट निवासी भरत यादव के साथ शादी हुई थी। महिला के ...