लातेहार, दिसम्बर 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में जविप्र का राशन कार्डधारियों के बीच वितरण करने में देरी की जा रही है। राशन वितरण नही होने से कार्डधारियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें जविप्र दुकानों से बिना राशन के मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। कई डीलरों के जविप्र दुकानों में राशन आकर पड़ा हुआ है। वहीं कई डीलरो को गोदाम से राशन मिलने में विलम्ब हो रहा है। नई ई पॉश मशीन वितरण करने को लेकर भी राशन वितरण नही किया जा रहा है। नई ई पॉश मशीन आपूर्ति भी हो गई है, लेकिन डीलरों को वितरण करने में देर की जा रही है। डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद एवं अन्य डीलरों ने बताया कि 10 दिसम्बर को नई ई पॉश मशीन वितरण किया जाएगा। इसे लेकर राशन वितरण शुरू नही हो पाया है।जबकि छह दिसंबर से राशन वितरण करना था। गोदाम से भी कई डीलरों को राशन अभी नही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.