लातेहार, फरवरी 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना अंतर्गत ठुठाकुसुम निवासी संजीत गुप्ता के घर से चोरों ने रविवार की रात जेवर और नगदी सहित करीब पांच रुपये की चोरी कर ली है। वहीं घर के बगल में राम जी साव और बिट्टू के घर मे भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया,लेकिन ताला नही टूटने के कारण चोर उक्त घर मे चोरी करने में सफल नही हो सके। सोमवार को घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अनुराग कुमार और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुनेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और चोरी की वारदात होने की जांच की। संजीत ने बताया कि घर के पीछे से बाउंड्री पार कर चोर अंदर आये और घर में लगे चदरा के दरवाजे को तोड़ दिया और घर मेंअंदर घुस गए। जिस रूम में वह सोए थे,चोरों ने उसे छोड़ कर दूसरे रूम के कुंडी को उखाड़ दिया और उस रूम में रखे चांदी के तीन पायल, सोने के एक सिकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.