लातेहार, फरवरी 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में शुक्रवार को कई घण्टे बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। साप्ताहिक हाट के दिन घण्टो बिजली काटने से बिजली पर आधारित दुकाने प्रभावित हो गई। कारोबार चौपट होने को लेकर दुकानदार नाराजगी भी जताते दिखे। किस कारण बिजली कटती रही,यह विद्युत विभाग से सही ढंग से पता नही चल पाया है। कई उपभोक्ताओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी गर्मी शुरू नही हुई है, लेकिन बिजली कटने की समस्या शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं ने बिजली को ठीक ढंग से आपूर्ति करने की मांग अधिकारियों से की है। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने भी बिजली कटने के कारण के बारे में नही बता सके। कहा कि विद्युत सब स्टेशन ही इस बारे में बता सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...