लातेहार, फरवरी 25 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह में अवैध ईंटो की खुलेआम बिक्री हो रही है। बिना कोई चालान रसीद के अवैध ईंटो को बेच कर लाखो रुपये राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बिक्री हो रही अवैध ईंटो के चालान रसीद की भी जांच नही हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मुर्गीडीह, लुहुर , पैरा, घोड़ा करम आदि जगहों पर कई अवैध ईंट भट्ठे चल रहे हैं। एक अधिकारी अवैध ईंट भट्ठों पर जाकर जायजा भी लिया था। तब लग रहा था, कि उक्त अधिकारी के द्वारा कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी, लेकिन अब तक कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। बताया जाता है कि बिना कोई विभागीय कागजात के उन भट्ठों से अवैध ईंटो को ट्रेक्टरों से रोज बेचते देखा जाता है। इससे सरकारी आवास और निजी मकान बनाने वाले लोगो को काफी दिक्कत हो रही है। लोगो ने विभागीय अधिकारियों से कार्रव...