लातेहार, नवम्बर 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कोहरे का कहर शुरू हो गया है। कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। लोगो को ठंड कंपाने लगी है। ठंड के कारण सुबह में मॉर्निंग ऑक में बहुत कम लोग निकल रहे हैं। सोमवार को कोहरे से बरवाडीह पूरी तरह ढंका रहा। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कनकनी से लोग बेहाल दिखे। पूर्वाहन करीब10 बजे धूप निकली, तब लोग ठंड से कुछ राहत महसूस किए। सबसे ज्यादा गरीब असहाय वृद्धों को पड़ रही इस कड़ाके की ठंड में रात गुजारना मुश्किल हो गया है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म वस्त्र नही है। ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से गरीब असहाय वृद्धों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल की आपूर्ति नही की जा सकी है। कब तक कम्बल की आपूर्ति होगी, इस बारे में कुछ पता नही चल पा रहा है। वहीं सरकारी स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.