लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन बुधवार को काफी विलम्ब से चली। यात्रियों को काफी परेशानी हुई । रेलवे सूत्रों के अनुसार गोमो - चोपन अप , चोपन - गोमो डाउन पैसेंजर और डाउन बीडीएम सवारी गाड़ी दो से तीन घण्टे विलम्ब से बरवाडीह पहुंच कर गंतव्य की ओर रवाना हुई। वहीं रांची- चोपन अप एक्सप्रेस करीब ढाई घण्टा और जबलपुर- हाबड़ा डाउन एक्सप्रेस भी लगभग छह घण्टे से अधिक देर से बरवाडीह पहुंची। गंतव्य तक यात्रियों को जाने में कितनी परेशानी हुई होगी, यह अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दे कि रोज कई ट्रेन विलम्ब से चल कर बरवाडीह से गुजरती है। ट्रेनों के देर से चलने से रेल यात्री आजिज हो गए हैं। मांग करने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.