लातेहार, जून 21 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में शुक्रवार की रात तक करीब 8 घण्टे बिजली गुल रही। लोग गर्मी से बेहाल रहे। अपराह्न करीब डेढ़ बजे बिजली काटी गई थी। शाम करीब पांच बजे आंधी आई तो बिजली तार में फ़ॉल्ट आ गया। सुदना ग्रिड से बरवाडीह की बिजली आपूर्ति बन्द हो गई। रात करीब 9: 30 बजे बिजली बहाल हुई, तब लोग गर्मी से राहत पाए। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने की पुष्टि की है। बता दे कि लगातार पावर की कमी से ऐसे ही लोड शेडिंग कर महीनों से बिजली आपूर्ति हो रही है। ऊपर से जैसे आंधी बारिश हुई, बिजली तार में फ़ॉल्ट आ जाती है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार जबकि हमेशा बिजली तार में मेंटनेन्स कार्य होते रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...