लातेहार, मई 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास बुधवार को भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नारीशक्ति महिला संकुल संगठन द्वारा पनशाला का शुभारंभ किया गया । बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य पश्चिमी संतोषी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अरूण कुमार और नारीशक्ति आजीविका महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष पूनम देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पनशाला का उद्घाटन किया। इस भीषण गर्मी में प्यास से जूझते यात्रियों और वाहन संचालको को पनशाला से काफी राहत मिलेगी। मौके पर संतोष कुमार (एफटीसी), जाबिर हुसैन , अमित कुमार, प्रिया कुमारी (एमआईएस सहायक), मुकेश कुमार,बीपीओ दिलसाद आलम, उप मुखिया सुल्तान अहमद सहित जेएसएलपीएस से जुड़े कई सखी मंडल की दीदी आदि लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डीसी ने पंचायतो में पनशाला खोलने...