लातेहार, अप्रैल 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में करीब एक साल से सोलर जलमीनार खराब होकर बेकार पड़ी हुई है। जलमीनार से पानी आपूर्ति पूरी तरह बन्द है। जलमीनार के निर्माण में लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे है। जविप्र डीलर मुरारी अग्रवाल के घर के पास चापानल से पाइप जोड़कर सोलर जलमिनार का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार शुरू होने पर चापानल का पानी कम पड़ गया। लिहाजा जलमीनार डेड पड़ गया । चापानल से भी पानी निकलना बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से पाइप हटाकर अलग किया गया। इसके बाद चापानल से पानी निकलना शुरू हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि चापानल में पर्याप्त पानी नही रहने के बावजूद जलमीनार का निर्माण करा दिया गया था। जिसके कारण आज जलमीनार बेकार हो गई है। अधिकारियों की उदासीन रवैये भी इसमे दिख रही है।

हिंदी हिन्द...