लातेहार, मार्च 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्यालय में छात्रावास रिपेयर में गड़बड़ी का आरोप उप प्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर अब तक योजना बोर्ड नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने कहा कि छात्रावास का संचालन तो नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसके रिपेयर के नाम पर राशि खर्च करने का खेल जरूर चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...