लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सभी 16 मिडिल स्कूलों में हेडमास्टर का पद खाली है। हेडमास्टर विहीन उक्त स्कूल प्रभारी हेडमास्टर के भरोसे संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बरवाडीह राजकीय कन्या मवि,बालक मध्य द्यालय, छेन्चा, मोरवाईकला, गरा, केचकी, नावाडीह, छिपादोहर, गाड़ी,उर्दू मवि पोखरिकला,मुंडू,बभनडीह,सरईडीह और मिडिल स्कूल मुरु आदि 16 मिडिल स्कूल में वर्तमान में कोई हेडमास्टर पदस्थापित नहीं हैं। हालांकि इनमें से कुछ मिडिल स्कूल को हाई सकूल भी बना दिया गया है, लेकिन बावजूद हेडमास्टरों की पदस्थापना की जरूरी नहीं समझी जा रही है। स्कूल के शिक्षक को ही हेडमास्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन स्कूलों में पूर्व में हेडमास्टर पदस्थापित थे, लेकिन एक - एक कर सभी हेडमास्टर सेवानिवृत हो गए, लेकिन किसी वरीय शिक्षक...