लातेहार, फरवरी 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कई स्कूलों में शौचालय जर्जर अवस्था मे है। स्कूलों में अध्ययनरत खासकर के छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई छात्राएं नियमित स्कूल नही जा पाती है। बरवाडीह कन्या मवि, खुरा मवि,बभनडीह मवि और गढ़वाटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में शौचालय की स्थिति ठीक नही है। कन्या मवि में 312 छात्र छात्राएं नामांकित है। इनमें 168 छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में छात्र - छात्राओं के लिए अलग अलग आठ शौचालय है। इनमें एक शौचालय क्षतिग्रस्त है। शेष सात शौचालय जर्जर है। बनने के बाद उसका रिपेयर नही हुआ है। हेडमास्टर प्रमोद प्रसाद ने बताया कि जितने छात्राओं की संख्या है उनके अनुपात में दो और शौचालय की आवश्यकता है। वहीं बभनडीह मिडिल स्कूल में दो - दो शौचालय छात्र छात्राओं के लिए तो बन...