लातेहार, फरवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा- केचकी स्टेशन के बीच अमडीहा पोल संख्या 266 के पास डाउन चोपन- रांची एक्सप्रेस से गिरने से 32 वर्षीय युवक चंदन सिंह की मौत हो गई। बरवाडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक बिहार का रहने वाला था। वह अपने ससुराल अमडीहा में करीब दो साल से रह रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को चंदन उक्त ट्रेन से डालटनगंज तरफ से आ रहा था। अमडीहा के पास ट्रेन जब धीमी हुई तो चलती ट्रेन से उतर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि उसके ससुराल के लोग शव को उठाकर घर ले गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शाम को घर से शव को कब्जे में लिया गया। कागज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.