लातेहार, फरवरी 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के केड निवासी इंटर के नाबालिक छात्र मनदीप यादव की कथित पिटाई मामले में अब तक कार्रवाई के बारे में पता नही चल पाया है। वहीं जांच की क्या स्थिति है ,यह भी स्पष्ट नही हो पा रहा है। इस मामले के ठंडे बस्ते में चले जाने की भी बात कही जा रही है। बता दे कि छिपादोहर परीक्षा केंद्र में इंटर के उक्त नाबालिक छात्र की परीक्षा के दौरान एक अधिकारी ने पिटाई कर दी थी। उक्त छात्र के परिजन की ओर से जिला बाल संरक्षण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। लगता है जांच में ही मामला उलझ गया है। इधर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि उस मामले की विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...