लातेहार, मार्च 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेन गुरुवार को लेट से पहुंची और गंतव्य की ओर रवाना हुई। ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं चलने से रेल यात्रियों को काफी फजीहत हो रही है। उन्हें गंतव्य स्थान पर जाने में काफी देर हो जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अप गोमो-चोपन डाउन चोपन-गोमो पैसेंजर के अलावा अप बीडीएम, बीडी, रांची-चोपन एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी विलम्ब से चली। नाम के लिए ट्रेनों का समय निर्धारित होने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...