लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- लखीमपुर। बरवर-औरंगाबाद मार्ग पर गोमती नदी पुल के समीप बनारस से कोयला लादकर उत्तराखंड जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी चालक आसिफ बनारस से ट्रक में कोयला भरकर सितारगंज उत्तराखंड की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह जैसे ही ट्रक बरवर-औरंगाबाद मार्ग पर स्थित गोमती नदी पुल के पास पहुंचा, चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटने के कारण ट्रक में लदा भारी मात्रा में कोयला सड़क किनारे बिखर गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय ग्रामी...