अलीगढ़, नवम्बर 27 -- बरला में धार्मिक स्थल के पास खुले में बिक रहा मांस बरला, संवाददाता। क्षेत्र के बरला मोड़ पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में खुले आम बिना लाइसेंस के मुख्य सड़क पर धड़ल्ले से प्रशासन की निगरानी में मांस की बिक्री की जा रही है। खुले में बिक रहा मांस, धार्मिक भावनाओं को ठेस: क्षेत्र के अलीगढ़-छर्रा मार्ग पर यह हर मंगलवार की साप्ताहिक पेंठ में अवैध मांस की बिक्री हो रही है। यह विक्रेता बिना लाइसेंस के सड़क पर खुले में मांस रखकर बेच रहे हैं। यह न केवल यातायात और स्वच्छ्ता के नियमों का उल्लंघन है,बल्कि एक प्राचीन मंदिर के निकट होने के कारण यह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को भी आहत कर रहा है। प्रति मंगलवार भक्तजन इस मंदिर में हनुमान जी पूजा करने आते हैं। विक्रेता खुले मैदान में गंदगी के बीच मांस काट और बेच रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से खा...