बरला फ्लाईओवर पर मिट्टी के रिसाव से बढ़ा हादसे का खतरा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- छपार। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थित बरला फ्लाईओवर के किनारों से मिट्टी का रिसाव शुरू हो गया है। इससे फ्लाईओवर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से फ्लाईओवर का तत्काल निरीक्षण कर मिट्टी के रिसाव रोकने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। भाजपा नेता अंकुर त्यागी, धर्मेंद्र भटनागर, सोहनवीर सिंह, कपिलकांत त्यागी (पप्पू) और मोनू त्यागी ने कहा कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लापरवाही से बड़ा हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.