अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- n 27 दिसंबर 2024 को पाक में गिरफ्तार हुआ था बरला का बादल बाबू n एक साल की हुई थी सजा, चार माह पहले हुई रिहाई, डिटेंशन सेंटर में रखा गया अतरौली (अलीगढ़), संवाददाता। एक युवती के प्यार में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे बरला के बादल बाबू ने जेल में सजा पूरी कर ली है। इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। फिलहाल उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। साथ ही उसे भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिवक्ता का दावा है कि एक सप्ताह में बादल को भारत वापस भेज दिया जाएगा। इसे लेकर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है। बरला के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू को 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वीजा या दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया था। बादल के पिता कृपाल सिंह ने दिल्ली के एक मित...