रामगढ़, अप्रैल 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा में शिक्षा के माहौल को प्रभावित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। बरलंगा थाना से महज कुछ दूरी पर चल रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरलंगा के बिल्कुल समीप एक शराब दुकान खोला गया है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त रामगढ़ को लिखित आवेदन सौंप कर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में वर्ग एक से मैट्रिक तक की पढ़ाई होती है। स्कूल के थोड़े ही फासले पर शराब की दुकान खुलने से बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से शराब दुकान की शुरुआत हुई है, यहां दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल के सामने भी लोगों को शराब का सेवन करते देखा जा सकता है। इस...