रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलांगा थाना क्षेत्र के ऊडु साड़म और चोकडबेड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच सारना स्थल व शमशान घाट तक जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद बरकरार है। मंगलवार को जेसीबी से रास्ता को काटे जाने को लेकर दोन पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद सूचना पर बरलंगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बीच-बचाव करते दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि भोला मांझी पिता रामेश्वर मांझी रास्ते की कटिंग करवाई जा रही है। जबकि यह रास्ता वर्षों से उपयोग में है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर धारा 126 लागू है। इसके बावजूद कटिंग का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2010-12 में मनरेगा योजना के तहत इस मार्ग का निर्माण हुआ था। मामले को लेकर ग्रामीणों ने रामगढ़ उपायुक्त को हस्ताक्षरय...