रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि।बरलांगा थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के चोकड़बेड़ा गांव निवासी जतन राम बेदिया 30 वर्ष, पिता सुकर बेदिया की गुरुवार की संध्या वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि जतन बेदिया अपने पालतू मवेशियों को हारुबेड़ा के समीप खेत में चराने के लिए ले गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन के बीच वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परि...