रामगढ़, अप्रैल 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा परिसर में सोमवार को विणा हेल्थ क्लिनिक ओरमांझी, रांची की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लकवा, साइटिका, जोड़ों का दर्द, शुगर, ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रिक, स्त्री-पुरुष संबंधी रोगों सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। शिविर में बरलंगा सहित सरगडीह, हेठबरगा, डीमरा, हरना, उपरबरगा आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जांच कराने पहुंचे। शिविर में दर्जनों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध दी गई। शिविर का संचालन जनरल फिजिशियन डॉ डीके मेहता, डॉ अनिरुद्ध कुमार व डॉ जी कुमार व उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। कई मरीजों में लकवा, शुगर, ब्लड प्रेशर व जोड़ों के दर्द की समस्याएं पाई गईं, जिनका उपचा...