मधुबनी, मार्च 28 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बररी गांव वार्ड 7 पश्चिम टोला में शुक्रवार की रात चोरों ने कामेश यादव के घर में घुस कर डेढ़ लाख रूपये नगद सहित आभूषणों एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल पर पहंचे अपर थानाध्यक्ष संजय सिंह को परिजनों ने बताया कि चोर छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर गया। वे लोग एक कमरे में सो रहे थे। अन्य कमरा बिना ताला का लगा रखा था। चोर कमरे में प्रवेश कर घर में रहे बक्सा, ट्रंक, सूटकेश, आलमीरा आदि को तोड़कर नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि परिजनों ने चोरी की सूचना दी है। अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की बारिकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.