उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के राजस्व ग्राम करसे मऊ में ग्राम प्रधान तारावती पाल और आम जन सहयोग से बनवाए गए बरम देव बाबा धाम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके सभी देव प्रतिमाओं की सामूहिक आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इसमें रायबरेली से आए आल्हा सम्राट जयशंकर त्रिवेदी की टीम ने आल्हा गायन से सभी को मंत्रमुग्ध किया। लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान विनोद कुमार, नागेंद्र, अंकित, अंशुल पाल, विजय पाल, मनोज, राजकिशोर पाल,अनिल शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.