बरमुड़ी कोलियरी में घटते उत्पादन पर जताई चिंता
धनबाद, मई 31 -- ईसीएल मुगमा एरिया के बरमुड़ी कोलियरी में शनिवार को विधायक अरूप चटर्जी ने कोलियरी प्रबंधन व ग्रामीणों के साथ बैठक की। कोलियरी में घटते उत्पादन, लोकल सेल के बंद होने और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। रैयतों ने कोलियरी विस्तार के लिए अपनी जमीन देने की सहमति जताई। कहा कि जमीन अधिग्रहण व मुआवजे से जुड़ी समस्याओं का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कहा कि कोलियरी से बड़े पैमाने पर कोयला और डीजल की चोरी हो रही है। समय रहते प्रबंधन अंकुश नहीं लगाता तो उत्पादन बढ़ने के सारे प्रयास बेकार साबित होंगे। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और चोरी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सीसीएल से रखी मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.