गोड्डा, मई 28 -- पथरगामा प्रतिनिधि: बरमसिया स्टूडेंट क्लब की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पथरगामा प्रखंड बीपीओ मनरेगा अमरेंद्र कुमार पंडित एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीराम तुरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। सभी मैच आठ-आठ ओवर के खेले जा रहे हैं। उद्घाटन मैच नारायणपुर और बरमसिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें बरमसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की।मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायणपुर की टीम 51 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरमसिया की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।टूर्नामेंट यह भी पढ़ें- रानीटांड़ की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों और ...