धनबाद, मई 31 -- धनबाद। बरमसिया शनि मंदिर सेवा समिति की ओर से शनिवार को एक वर्ष पूरा होने पर मंदिर परिसर में पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिदेव की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। भंडारे का भी आयोजन किया गया। मेयर संजीव सिंह मुख्य अतिथि थे। दिलीप सिंह ने मेयर का स्वागत किया। कार्यक्रम में राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश सचिव श्वेता किन्नर, मंजीत सिंह, ललिता चौहान, बॉबी पांडेय एवं सुधिष्ट विशिष्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीत सिंह, सोनी सिंह सरदार, रितेश सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह, गुड्डा सिंह सभी अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...