गिरडीह, मार्च 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी दोनों पक्षों की ओर से दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के नौ युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दोनों पक्षों से 10-15 अन्य अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। एक पक्ष से मिथुन, मनीष, बजरंगी राम एवं नुनू राम को नामजद एवं 10-15 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से मो एजाज, नासिर मियां, मो आदिल, मो इलियास व अमीर मल्लिक को नामजद एवं 10-15 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभियुक्तों की धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।गुपचु...