धनबाद, अगस्त 3 -- जिले में एचआईवी संक्रमण के मामलों का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। अब तक निरसा, केंदुआ और बरवाअड्डा क्षेत्र को एचआईवी का हॉट स्पॉट माना जाता था। हाल के वर्षों में बरमसिया इलाके से अपेक्षाकृत अधिक एचआईवी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी (जेएसीएस) और दिशा संस्था ने बरमसिया क्षेत्र में विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर के आंकड़ों के अनुसार जिले में हर वर्ष लगभग 25-30 हजार लोगों की एचआईवी जांच की जाती है। इनमें से औसतन 125 से 150 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए जाते हैं। पहले निरसा, केंदुआ और बरवाअड्डा क्षेत्र से केस अधिक आता था। इधर कुछ वर्षों से बरमसिया और ...