धनबाद, अक्टूबर 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बरमसिया एफसीआई यार्ड में गुरुवार को हुई फायरिंग के आरोपी ठेकेदार के पुत्र कुणाल सिंह और उसके साथी करणवीर सिंह को जेल भेज दिया गया। इलाज करवा रहे कुणाल और करणवीर को पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया और एंबुलेंस से दोनों को पहले डीएसपी कार्यालय में लाया गया। वहां सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद एंबुलेंस से ही दोनों को जेल भेज दिया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि एक अन्य आरोपी उदय प्रताप आईसीयू में भर्ती है। स्वस्थ होने के बाद उसे भी जेल भेज दिया जाएगा। इससे पूर्व गोली से घायल होने के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत ट्रक चालक श्रवण यादव के फर्दबयान में धनसार थाना में कुणाल सिंह, उसके भाई शैलेस सिं...