धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद। बरमसिया न्यू हरि नारायण कॉलोनी निवासी प्रतीक प्रकाश के साथ शुक्रवार की देर रात बरमसिया पुल पर युवकों ने मारपीट की। प्रतीक ने शनिवार को मामले की शिकायत धनबाद थाना में दर्ज कराई। प्रतीक ने पुलिस को बताया कि वह घर से रात करीब 11 बजे सरायढेला स्थित फ्लैट जा रहे थे। बरमसिया पुल हनुमान मंदिर के पास स्कूटी चालक दुहाटांड़ निवासी दिलीप यादव ने उनकी कार में धक्का मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उन्होंने दिलीप से पूछा तो 10-15 युवक वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे से उनकी गाड़ी तोड़ दी। उनका आईफोन और चार हजार रुपए छीन लिया। आरोपियों में दिलीप के अलावा बिनोद नगर का दीपू यादव और श्रवण यादव सहित अन्य थे। मारपीट के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और उन्हें बचा कर सदर अस्पताल में इलाज करा...