गिरडीह, जून 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के कश्मीरी मोहल्ला पतालडीह द्वारा आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें न्यू डीजे साउंड टीम बरमसिया के खिलाड़ियों ने बीएस टीम पतालडीह को 20 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बरमसिया के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 60 रन बनाए। जवाबी पारी में बरमसिया टीम के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने पतालडीह की टीम निर्धारित ओवरों में 40 रन ही बना सकी। इस प्रकार न्यू डीजे साउंड टीम बरमसिया ने 20 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक कमेटी द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहदुल अंसारी, अल्लाउद्दीन अंसारी, सफाद अंसारी, अजमल अंसारी...