धनबाद, मई 21 -- धनबाद। बरमसिया जलमीनार से आपूर्ति के बाद भी बुधवार को क्षेत्र में संकट बरकरार रहा। 15-20 मिनट ही पानी चला, जबकि पहले 40 मिनट तक लोगों को पानी मिलता था। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि जलमीनार में पानी कम भरा था। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। गुरुवार को पर्याप्त रूप से पानी मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...