बिहारशरीफ, जून 12 -- बरबीघा में साइकिल प्रतियोगिता कल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता 14 जून को बरबीघा में होगी। प्रतियोगिता में लड़कियों को भाग लेना है। इसके लिए खेलो इंडिया की वेबसाइट पर जाकर निबंध करना होगा। जिला साइकिल संघ के सचिव ने बताया कि 14 की सुबह 06 से 09 बजे तक बरबीघा के श्री कृष्णा चौक से मोकामा रोड में होगा। एक ग्रुप 16 वर्ष से कम, दूसरे में 16 से 18 वर्ष तथा तीसरे ग्रुप में 18 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियां रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...