बिहारशरीफ, मई 23 -- बरबीघा में कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । शहर के श्री कृष्ण सिंह चौक के समीप बाइक सवार दो युवकों को देसी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान 20 वर्षीय सनी कुमार एवं 21 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों परसो बिगहा मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि बाइक जांच के दौरान दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को पकड़कर तलाशी ली गयी तो कट्टा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...