बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- बरबीघा नगर परिषद ने की सैरातों की बंदोबस्ती बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद द्वारा सोमवार को सभी सैरातों की बंदोबस्ती की गई। बंदोबस्ती प्रक्रिया सशक्त अस्थाई समिति के समक्ष की गई है। प्राइवेट बस , टैक्सी, मैक्सी, टेंपो, टाटा, जीप, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व गौशाला स्टैंड के लिए राजीव कुमार द्वारा एक करोड़ 47 लाख 65000 की अधिकतम बोली लगाई गई। इसी प्रकार, फल-सब्जी विक्रेता एवं गुमटीधारियों से दैनिक वसूली, टीन टिकट बिक्री एवं होर्डिंग टैक्स वसूली के लिए विकास सिंह द्वारा अधिकतम 24 लाख 10000 की बोली लगाई गई है। बैठक सभापति सोनू कुमार, उपसभापति निधि कुमारी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रोशन कुमार, विकास कुमार अंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.