बिहारशरीफ, मार्च 14 -- बरबीघा को अनुमंडल बनाने की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता समृद्धि यात्रा में सीएम के समक्ष बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने अपने संबोधन में बरबीघा में मेडिकल कॉलेज खोलने और बरबीघा को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की। विधायक ने कहा कि सीएम ने जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है और इसके लिए बरबीघा सबसे बेहतर जगह है। विधायक ने कहा कि जिला में एक ही अनुमंडल है। इसलिए बरबीघा को अनुमंडल बनाने की आवश्कयता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...